Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या को स्वच्छ बनाने में अब भूमिका निभाएंगीं महिलाएं

अयोध्या को स्वच्छ बनाने में अब भूमिका निभाएंगीं महिलाएं


◆ नगर निगम में महिला क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित


अयोध्या। नगर निगम अयोध्या में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत तिलकहाल में “महिला क्षमता संवर्धन कार्यक्रम” का आयोजन भव्यता के साथ किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छता अभियान से जोड़कर प्रभु राम की नगरी अयोध्या को विश्व का सबसे स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना रहा।

कार्यक्रम में लगभग 250 महिलाओं ने सहभागिता करते हुए स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और कंपोस्टिंग जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।  नगर आयुक्त श्री शर्मा ने स्वच्छता को जीवनशैली में शामिल करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की एक नहीं अनेक लाभ हैं। वातावरण स्वच्छ रहने से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है, जिसमें मच्छर जनित बीमारियां और पेट से संबंधित बीमारियां शामिल है। सहायक नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने तकनीकी जानकारी साझा करते हुए जनता से “स्वच्छ अयोध्या- स्वस्थ अयोध्या” के संकल्प को साकार करने की अपील की।

प्रख्यात कवयित्री श्रीमती पूजा यक्ष ने स्वच्छता पर केंद्रित ओजस्वी कविता पाठ प्रस्तुत कर भावनात्मक जुड़ाव स्थापित किया। बच्चों ने खेल और पहेली के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी राम का घर की श्रीमती एकता भटनागर ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया। उन्होंने नारीशक्ति को स्वच्छता की प्रेरक शक्ति बताते हुए जनभागीदारी का आह्वान किया। चिंतन रिसर्च सेंटर एवं आईटीसी डिवाइन के विशेषज्ञों ने व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के अंत में “स्वच्छ अयोध्या–स्वस्थ अयोध्या” थीम सॉन्ग का भव्य अनावरण किया गया, जिससे वातावरण ऊर्जा और उत्साह से भर उठा। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को इको फ्रेंडली बैग प्रदान किए गए और सहभोज का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का संयोजन आलोक सिंह राना ने किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, उपसभापति नगर निगम राजेश गौड़, डॉ. राममणि शुक्ल, गुरुप्रसाद पांडे, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, स्मिता तिवारी, हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर सहित, राहुल सिंह, दीपक पांडे, रूबी रावत, कमल गुप्त, विजय लक्ष्मी सिंह, नीता शर्मा, कल्पना, प्रीति, रेखा, अन्नपूर्णा, किरण, शारदा सोनी आदि की मौजूदगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments