Home Uncategorized अब गाजी मियां नहीं, महाराजा सुहेल देव का लगेगा मेला, मोस्ट बैकवर्ड...

अब गाजी मियां नहीं, महाराजा सुहेल देव का लगेगा मेला, मोस्ट बैकवर्ड को मिलेगा आरक्षण का हक–ओम प्रकाश राजभर

0

जलालपुर अंबेडकर नगर। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर जलालपुर तहसील अंतर्गत आशापार गांव में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण जुटे। सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने देश, समाज और पिछड़े वर्ग के हितों को लेकर कई अहम मांग कीं।

उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने और बहन-बेटियों की अस्मत लूटने वालों के प्रतीक गाजी मियां का मेला अब बहराइच में नहीं लगेगा, बल्कि अब वहां महाराजा सुहेल देव का मेला आयोजित किया जाएगा, जो देश की एकता और शौर्य के प्रतीक हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में महंगी बिजली को लेकर चिंता जताई और बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी से सोलर पैनल के माध्यम से मुफ्त बिजली की व्यवस्था की मांग की है, जिससे लगभग 15 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।

मंत्री ने यह भी बताया कि मोस्ट बैकवर्ड वर्ग को आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए उन्होंने रोहिणी आयोग का गठन करवाया है। अब 27 प्रतिशत आरक्षण को तीन श्रेणियों में विभाजित कर लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। जातीय जनगणना पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह मांग सबसे पहले उन्होंने उठाई थी, जिसे अब केंद्र सरकार ने स्वीकार किया है। जनगणना के बाद सभी जातियों को उनकी संख्या के अनुपात में भागीदारी दी जाएगी।

कार्यक्रम का संचालन मुकेश राजभर ने किया। इस अवसर पर महासचिव हीरा राजभर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजमती निषाद, राधिका पटेल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version