Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या चौड़ीकरण को लेकर मकानों पर नोटिस चस्पा, उचित मुआवजे की लोगो की...

चौड़ीकरण को लेकर मकानों पर नोटिस चस्पा, उचित मुआवजे की लोगो की मांग

0

अयोध्या। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर पीडब्लूडी विभाग ने इस मार्ग में स्थित एक दर्जन से अधिक मकान पर नोटिस चस्पा कर दिया। नोटिस में प्रभावितों को अंतिम अवसर देते हुए दस दिन के भीतर अपने मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज जमा करने के लिए कहा गया है। वहीं दूसरी तरफ नोटिस के बाद स्थानीय लोगो में आक्रोश देखने को मिला। लोगो का कहना है कि किसी को उसके घर से बेदखल न किया जाय। क्योंकि वह वर्षो से इन घरों में रह रहे है। इसके साथ में कुछ स्थानीय निवासियों ने मामले में पुर्नविचार व उचित मुआवजे की मांग किया है। जिससे उन्हें किसी तरह की आर्थिक क्षति न उठानी पड़े।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version