Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर राहुल गांधी को संसद में न बोलने देना, सदस्यता खत्म करना तानाशाही...

राहुल गांधी को संसद में न बोलने देना, सदस्यता खत्म करना तानाशाही की पराकाष्ठा- अमित कुमार वर्मा

0

अम्बेडकर नगर। भारत ने जैसे तानाशाहों जुल्मियों ईस्ट इंडिया कम्पनी और अंग्रेजों को खदेड़कर देश आजाद कराया वैसे अडानीभक्त भाजपा को भगायेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा एक दिवसीय संकल्प सत्याग्रह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार यदि समझती है कि राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर वह देश की जनता के प्रति अपनी जवाबदेही से बच जायेगी तो वह मुगालते में है। जुमलेबाज फकीर का झोला जनता चेक करने जा रही है।

जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा घोषित और उप्र कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी के आवाहन पर सोमवार को समस्त कांग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा की अध्यक्षता और पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू के संचालन में एकदिवसीय संकल्प सत्याग्रह कर सरदार पटेल की प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को संसद में न बोलने और संसद सदस्यता खत्म करने का जोरदार विरोध किया।

एआईसीसी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी ने कहा कि आज देश की सारी संपत्तियों को नीलाम कर केवल और केवल अडानी को दिया जा रहा है यह संपत्तियां मोदी और भाजपा ने नहीं बनायी 148 करोड़ देशवासियों की हैं और राहुल गाँधी का सवाल अपनी जगह कायम है कि अडानी की शेल कंपनियों में लगा बीस हजार करोड़ रुपये किसके हैं इसका जवाब जनता पूंछ रही है और मोदी सरकार को जवाब देना पड़ेगा।

संकल्प सत्याग्रह को अकबरपुर प्रभारी सुखीलाल वर्मा, पीसीसी सदस्य  जियाउद्दीन अंसारी ,जिला उपाध्यक्ष रवीश शुक्ला, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल वर्मा,उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया सचिव बृजेश कुमार यादव, सेवादल अध्यक्ष दिवाकर पांडेय, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष हाजी सलीम, शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी,जिला सचिव अनूप त्रिपाठी,राकेश वर्मा, विकल्प मिश्रा,  ब्लाक अध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता और नगर अध्यक्ष राजेश प्रजापति ने भी संबोधित किया।

प्रमुख रूप से  राजनाथ दूबे, उमापति वर्मा, अजय कुमार गौड़, पप्पू भारती, मो इलियास, दीनानाथ यादव,रजनीश कुमार राजभर, विमल वर्मा,रामजी वर्मा, रीतेश त्रिपाठी  मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version