Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या गैर समुदाय युवक ने बेटी की सहेली के साथ किया दुष्कर्म ,...

 गैर समुदाय युवक ने बेटी की सहेली के साथ किया दुष्कर्म , भेजा गया जेल


मिल्कीपुर, अयोध्या। कुमारगंज थाना के पुलिस चौकी देवगांव अंतर्गत एक गांव में सहेली के घर खेलने गई 12 वर्षीय किशोरी के साथ गैर समुदाय के सहेली के पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने किशोरी के मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करके मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

  प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुमारगंज थाना के एक गांव में एक 12 वर्षीय किशोरी अपने पड़ोसी सहेली के घर खेलने गई थी। जहां गैर समुदाय के सहेली के पिता अपने घर में किशोरी को अकेला देख उसके साथ जबरिया दुष्कर्म किया। किशोरी रोती-बिलखती वापस अपने घर पहुंची और रो-रोकर आप बीती अपनी मां सहित परिजनों से बयां की। जिसके बाद पीड़ित किशोरी की मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई थी। किशोरी की मां का आरोप है कि उनकी 12 वर्षीय बेटी पड़ोसी के घर सहेली के साथ खेलने गई थी। बेटी जब सहेली के घर पहुंची तो उनका पूरा परिवार बाहर गया था। घर में सहेली के पिता अकेले ही मौजूद थे। कुमारगंज थानाध्यक्ष रतन सिंह ने तहरीर के आधार पर युवक इसरार निवासी इमामगंज के खिलाफ दुष्कर्म सहित पास्को एक्ट का केस दर्ज करके कुमारगंज के खंडासा मोड़ से 24 घंटे के भीतर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर थाने लाया गया। जहां आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments