मिल्कीपुर, अयोध्या। कुमारगंज थाना के पुलिस चौकी देवगांव अंतर्गत एक गांव में सहेली के घर खेलने गई 12 वर्षीय किशोरी के साथ गैर समुदाय के सहेली के पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने किशोरी के मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करके मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
