Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या30 व 31 मार्च को आयोजित होगा भाजपा का होली मिलन समारोह

30 व 31 मार्च को आयोजित होगा भाजपा का होली मिलन समारोह


अयोध्या। भाजपा वृहद स्तर पर होली मिलन समारोह का आयोजन करेगी। होली मिलन समारोह में फूल की होली खेली जाएगी। इस दौरान नृत्य, गायन सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह होंगे।

मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि महिला मोर्चा पूरा मंडल का होली मिलन समारोह 30 मार्च 11 बजे एचआर पैलेस, रामपुर हलवारा तथा नगर क्षेत्र का 31 मार्च को 11 बजे कौशलपुरी स्थित सुरेन्द्र लॉन में आयोजित किया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृ शक्तियों की उपस्थिति रहेगी। 31 मार्च को शाम 5 बजे से आरबीएस लॉन परिक्रमा मार्ग जनौरा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान फूलों से होली खेली जाएगी। नृत्य, गीत संगीत के कार्यक्रमों व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए महिला मोर्चा को जिम्मेदारियां सौंपी दी गईं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments