Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिले में यूरिया की कोई कमी नहीं, पर्याप्त भंडार उपलब्ध : उप...

जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं, पर्याप्त भंडार उपलब्ध : उप कृषि निदेशक


अयोध्या। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (एलए) इंद्रकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद के प्रगतिशील किसानों ने कृषि एवं किसान हित से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए, जिन पर संबंधित विभागों के अधिकारियों ने चर्चा करते हुए समाधान का आश्वासन दिया।

बैठक में उप कृषि निदेशक पी.के. कन्नौजिया ने किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में यूरिया खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसानों को इसकी कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने किसानों से आवश्यकतानुसार अधिकृत केंद्रों से ही उर्वरक खरीदने की अपील की।

किसान दिवस के दौरान गत माह प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों ने उनके निस्तारण की स्थिति से अवगत कराया। वहीं किसानों द्वारा प्रस्तुत नई समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया और संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी इंद्रकांत द्विवेदी ने अधिकारियों से कहा कि किसान हित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनपद के प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments