◆ लोहिया भवन में सपा सेक्टर प्रभारी एवं बीएलए की बैठक संपन्न, वोट बढ़ाने की बनी रणनीति
अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय लोहिया भवन पर रविवार को पार्टी द्वारा नामित सेक्टर प्रभारी एवं बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ मौजूद रहे।
बैठक में SIR के अनुसार वोट बढ़ाने एवं मतदाता सूची के फॉर्म भरने की प्रक्रिया पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि “सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में बीएलओ से संपर्क करें, फॉर्म लेकर सही तरीके से भरें और जमा करते समय रसीद अवश्य लें, ताकि किसी का भी नाम मतदाता सूची से कट न पाए।” उन्होंने कहा कि “पार्टी के सभी पार्षद, सेक्टर प्रभारी और बीएलए समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि एक भी वोट छूटने न पाए।”
महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि “वोटर लिस्ट में नाम दर्ज सभी मतदाता अपना फॉर्म भरकर जमा करें। शासन-प्रशासन को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी बीएलओ किसी दल विशेष के कार्यालय में बैठकर फॉर्म न भरे, बल्कि घर-घर जाकर मतदाता से संपर्क करे।” उन्होंने कहा कि “अगर किसी स्तर पर कोई समस्या आती है तो उसे तत्काल महानगर कार्यालय पर दर्ज कराएं।”
इस मौके पर राम अचल यादव, शावेज जाफरी, महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट संजय सिंह, प्रवीण राठौर, बलराम यादव, रियाज अहमद, अपर्णा जायसवाल, ऋतुराज सिंह बाबा, सुरेंद्र यादव, नूर बाबू, हर्षित पाठक, वकार अहमद, पूजा वर्मा, महेश सोनकर, अमित यादव, महेंद्र शुक्ला, वीरेंद्र तिवारी, कमलाकांत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।