◆ विद्युतविभागऔरस्वास्थ्यविभाग के अधिकारियों के बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थित रहने पर मांगा गया स्पष्टीकरण
अयोध्या । मुख्यमंत्री कमांड सेंटर द्वारा जारी सीएम डैशबोर्ड की अक्टूबर 2025 कीरैंकिंग के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेटसभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यविकासअधिकारीकृष्णकुमारसिंह ने की।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिन विभागों की रैंकिंगकमजोररहीहै, वे आगामी माह में सुधार लाने के लिए ठोस कदम उठाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि पूर्णहोचुकेनिर्माणकार्योंकोशीघ्रहैंडओवरकरसंचालितकियाजाए।
सीडीओ ने बैठक में विद्युतविभागऔरस्वास्थ्यविभाग के अधिकारियों के बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरणदेनेकेनिर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में डाटा संशोधन की आवश्यकता है, उनके संबंध में शासन को पत्र भेजकर अगली बैठक से पूर्व सुधार सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में पीएमसूर्यघर–मुफ्तबिजलीयोजना, ग्राम्यविकासविभागकेडीएनआरएलएम, आरएफऔरसीआईएफयोजनाओं में रैंकिंग सुधार के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने कहा कि जिन अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं भेजी है, वे शीघ्र जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजें।
बैठक में उद्यान, कृषि, स्वास्थ्य, लोकनिर्माण, एनआरएलएम, मनरेगा, आवास, ग्रामविकास, जलनिगम, पर्यटन, नगरनिगम, राजकीयनिर्माणनिगम, आवासविकासपरिषद और सेतुनिगम सहित कई विभागों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में बिंदुवार विवरण जिलाअर्थएवंसंख्याधिकारीअशोककुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जिलाविकासअधिकारी, जिलाकार्यक्रमअधिकारी, पंचायतीराजअधिकारी, दिव्यांगजनसशक्तिकरणअधिकारी, सूचनाअधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।