अयोध्या।15 नवम्बरकोआयोजितहोनेवालीएकतादौड़ की तैयारियों को लेकर सहादतगंज स्थित कार्यालय पर जनप्रतिनिधियोंएवंपदाधिकारियोंकीबैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्राकेरूट, पड़ाव, जनसभास्थलकीव्यवस्थाओं सहित सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम स्थल पर पार्किंगव्यवस्था, टेंट–पंडाल, मंचकीसाज–सज्जा, पेयजलऔरसुरक्षाइंतजाम को लेकर जिम्मेदार पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में तैयारियों को लेकर सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया। जनसभा को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सम्बोधित करेंगे।
महानगरअध्यक्षकमलेशश्रीवास्तव ने कहा कि एकता दौड़ का उद्देश्य समाज में एकता, सद्भाव और राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त करना है। सभी कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ तैयारी में जुटें, ताकि कार्यक्रम ऐतिहासिक बने। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम में जनभागीदारी ही इसकी सफलता की पहचान होगी। अयोध्या एकता और संस्कृति की भूमि है, यहां से समाजिक सौहार्द का संदेश पूरे प्रदेश में जाएगा।
महापौरगिरीशपतित्रिपाठी ने कहा कि साफ-सफाई, जलापूर्ति और यातायात समन्वय में प्रशासन की टीम के साथ मिलकर सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। आलोक सिंह ‘रोहित’ ने कहा कि कार्यक्रम में युवाओं की बड़ी भूमिका होगी। एकता दौड़ से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति का संदेश जाएगा। सभी युवा इसमें बढ़-चढ़कर भाग लें। बैठक के पूर्व भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, दिव्य प्रकाश तिवारी, शैलेन्द्र कोरी, देवता पटेल, हरभजन गौड, बाल कृष्ण वैश्य, रवि सोनकर, डा ओपी सिंह, अमल गुप्ता, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।