Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघट स्थापना से शुरू हुआ शारदीय नवरात्रि का नौ दिनी अनुष्ठान, मंदिरों...

घट स्थापना से शुरू हुआ शारदीय नवरात्रि का नौ दिनी अनुष्ठान, मंदिरों में उमड़े देवी भक्त


अम्बेडकरनगर। शारदीय नवरात्र का श्रीगणेश हो गया है। शक्ति की आराधना शुरू हो गई है। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को आदि शक्ति माता भवानी के प्रथम स्वरूप प्रथम शैलपुत्री देवी की विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ नौ दिनी अनुष्ठान का शुभारम्भ हुआ।

शारदीय नवरात्र के पहले दिन घरों में कलश स्थापना के साथ नौ दिनी अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। शक्ति का अनुष्ठान हर घर में हो रहा है। कलश की स्थापना कर साथकों ने आदि शक्ति माता भवानी के विभिन्न स्वरूपों की आराधना का श्रीगणेश किया और विधि विधान से पूजा कर मां शैलपुत्री से मनौती मांगी। वहीं

 देवी मंदिरों में भक्तों का रेला उमड़ा। भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर जय माता दी के जयकारे से नभ को गुंजायमान कर दिया। अकबरपुर के काली मंदिर, गायत्री मंदिर, दुर्गा मंदिर में सुबह और शाम भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए पंडालों में मां की प्रतिमा अधिकांश स्थानों पर स्थापित हो चुकी है। नवरात्रि के पहले दिन पूजन के साथ मां के कपाट खोल दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments