Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासमाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला महासचिव का हुआ स्वागत

समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला महासचिव का हुआ स्वागत

मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर के शेखनपुर गांव में ग्राम प्रधान नियाज अहमद उर्फ रईस खान की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने जिला महासचिव बख्तियार खान का जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जिला महासचिव का इक्कीस किलो की फूल माला पहनाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिला महासचिव ने कहा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी मुखिया ने जो विश्वास मेरे ऊपर दिखाया है उसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोडूंगा। इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव,पूर्व मंत्री व मिल्कीपुर विधायक अवधेश प्रसाद का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि फैज़ाबाद जिले के प्रभारी अवधेश प्रसाद की अगुवाई में पार्टी को मजबूत करने के साथ- साथ आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को भारी मतों से चुनाव जिताने का काम करेंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से राम बहादुर यादव, डॉ वेद प्रकाश यादव, ग्राम प्रधान मोहम्मद शमीम, रईस खान, राजकुमार शिल्पकार, मुमताज अहमद, सरजू प्रसाद चौरसिया सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments