यह उड़ान दोपहर 12.35 बजे अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची। अयोध्या में विमान के आगमन पर इसका वाटर कैनन सैल्यूट के साथ स्वागत किया गया। हवाई अड्डे पर मौजूद यात्रियों का स्वागत डायरेक्टर विनोद कुमार ने बड़े उत्साह के साथ किया। यात्रियों के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें केक काटने की रस्म शामिल थी। इसके साथ ही सभी यात्रियों को गुलाब का फूल भेंट किया गया। तिलक लगाया गया। यात्रियों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इस तरह के स्वागत ने यात्रियों के लिए इस यात्रा को और भी यादगार बना दिया। डायरेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि यह उड़ान सप्ताह में दो दिन संचालित होगी शुक्रवार और रविवार को।