Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर इंटरलॉकिंग कार्य में लापरवाही उजागर, सचिव ने लगाई फटकार — मानक के...

इंटरलॉकिंग कार्य में लापरवाही उजागर, सचिव ने लगाई फटकार — मानक के अनुसार कार्य कराने का निर्देश

0

अंबेडकर नगर। भियांव ब्लॉक क्षेत्र के कुरमीपुर मठिया गांव में हो रहे इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य में भारी अनियमितता की शिकायत पर प्रशासन सक्रिय हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान की ओर से कराए जा रहे कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग हो रहा है, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

शिकायत के बाद खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत सचिव अपूर्व सिंह मौके पर पहुंचे और निर्माण स्थल की जांच की। जांच में सामग्री की गुणवत्ता मानक के विपरीत पाई गई। इस पर सचिव ने ग्राम प्रधान और निर्माण कार्य में लगे राजगीरों को कड़ी फटकार लगाते हुए तुरंत कार्य की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए।

सचिव अपूर्व सिंह ने बताया कि जांच के दौरान निम्न स्तर की ईंट, बालू और सीमेंट का उपयोग पाया गया, जो सरकारी मानकों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कार्य को गुणवत्ता के अनुसार नहीं कराया गया, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि कार्य शुरू होने से ही निर्माण में लापरवाही बरती जा रही थी और बार-बार कहने के बाद भी स्थिति नहीं सुधारी गई। इससे न सिर्फ सरकारी धन की बर्बादी हो रही है, बल्कि ग्रामीणों को भविष्य में खराब रास्ते का सामना करना पड़ेगा। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद अब ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि घटिया निर्माण पर रोक लगेगी और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version