अयोध्या। राम नगरी अयोध्या के सिविल लाइन स्थित एक होटल में रविवार को उत्तरप्रदेशयुवाव्यापारमंडल की ओर से पदाधिकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ताजिंदरसिंहनक्कू ने की, जबकि इस अवसर पर डॉ. दशरथसिंहतोमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रदेशसचिवअभयद्विवेदी और अल्पसंख्यकप्रकोष्ठकेप्रदेशअध्यक्षआमिरखान ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेशअध्यक्षराजेशतिवारी ने कहा कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है और व्यापार जगत को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज प्रदेश की आर्थिक रीढ़ है, इसलिए उनकी सुरक्षा और सम्मान संगठन की पहली प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेशसंगठनमंत्रीडॉ. हर्षकुमारजायसवाल, प्रदेशमुख्यमहासचिवमनीषसिंह, प्रदेशउपाध्यक्षविकासगुप्ता, सुदीपजायसवाल, महानगरअध्यक्षविकासचौरसिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे। समारोह में संगठन की भावी कार्ययोजना और व्यापारी हितों से जुड़ी विषयों पर भी चर्चा की गई।