Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर क्षेत्राधिकारी ने सम्मनपुर थाने का किया त्रैमासिक निरीक्षण

क्षेत्राधिकारी ने सम्मनपुर थाने का किया त्रैमासिक निरीक्षण

0

अम्बेडकर नगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को क्षेत्राधिकारी सिटी नितीश कुमार तिवारी ने थाना सम्मनपुर का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में मौजूद विभिन्न अभिलेखों, कार्यालय व्यवस्था, वाहन रजिस्टर, शस्त्रागार, बंदीगृह, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष सहित मलखाना की विस्तृत जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों से उनके कार्य व्यवहार, तैनाती व्यवस्था और मामलों के निस्तारण की स्थिति भी जानी।

सी ओ सिटी ने थाने में मौजूद शस्त्रों के रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं, मलखाना में रखे गए बरामद माल, केस प्रॉपर्टी और अभिलेखों की प्रविष्टियों को भी परखा। उन्होंने संबंधित प्रभारी को निर्देशित किया कि सभी अभिलेख अद्यतन, व्यवस्थित और सुगम रूप से उपलब्ध रहने चाहिए, जिससे जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।

महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण और पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता एवं परामर्श से भी क्षेत्राधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। साथ ही निर्देश दिया कि महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित, संवेदनशील और विधिक प्रक्रिया के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने थाने के बंदीगृह का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, सफाई और तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता की भी समीक्षा की। सीसीटीएनएस प्रणाली के सुचारू संचालन पर भी बल देते हुए संबंधित ऑपरेटर को मामलों की समयबद्ध फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के अंत में क्षेत्राधिकारी ने सभी पुलिसकर्मियों को सौंपे गए कार्यों को पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी और सतर्कता के साथ करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि थाना पुलिस की कार्यशैली ही जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास बनाती है, इसलिए जनसुनवाई और पीड़ित सहायता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version