Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबैसिंह गोशाला में बनेगा नंदीशाला व कामधेनुशाला

बैसिंह गोशाला में बनेगा नंदीशाला व कामधेनुशाला


◆ नगर विकास मंत्री ने किया शिलान्यास


अयोध्या। नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा ने मुख्यमंत्री सृजन योजना एवं बैसिंह गौशाला में नन्दीशाला एवं कामधेनुशाला के निर्माण कार्यो लगभग बाइस करोड़ की परियोजनाओं का वर्चुअली शिलान्यास किया। जिसका नगर निगम के तिलक हॉल में सजीव प्रसारण किया गया। स्थानीय कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह जी एवं महापौर गिरीश पति त्रिपाठी उपस्थिति रहे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अन्तर्गत सीमा विस्तार में सम्मिलित किये गये वार्डो के 31 मार्गो के सुदृढीकरण कार्य की लागत रू0 1852.00 लाख एवं बैसिंह गौशाला में नन्दीशाला एवं कामधेनुशाला के निर्माण की लागत रू0 329.80 लाख की शिलान्यास की योजनाएं सम्मिलित है।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। यहां का विकास विश्वस्तरीय नगरी के रूप में किया जा रहा है। रामनगरी बदलते स्वरूप में विश्व के सामने है।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा गया कि नगर निगम अयोध्या सीएम योगी आदित्यनाथ तथा नगर विकास मंत्री के मार्गदर्शन में विकास के पथ पर अग्रसर है। अयोध्या धाम को धार्मिक नगरी के गरिमा के अनुरूप विकसित करने का अभियान सतत चलता रहेगा।

       इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, वागीश कुमार शुक्ला, अनिल कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त गुरू प्रसाद पाण्डेय, मुख्य अभियन्ता राजवीर सिंह, नगर निगम के पार्षद व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments