Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहत्याभियुक्त ने की थी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या, प्रेमिका की हत्या...

हत्याभियुक्त ने की थी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या, प्रेमिका की हत्या का भी था आरोप


◆ घटना से पहले रात में मिला था एक महिला अधजला शव


◆ जांच में अवैध सम्बंध आया सामने, महिला के चार व प्रेमी के है तीन बच्चे


जलालपुर अंबेडकरनगर। रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची जीआरपी रेलवे और स्थानीय पुलिसकर्मियों ने शव की पहचान का प्रयास करते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर थाना की सजनपुर निवासी घनश्याम यादव के रूप में की गई जिसे पुलिस हत्या के आरोप में तलाश कर रही थी। युवक का शव मालीपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउट सिग्नल के पास खालिसपुर भटौली गांव के रेलवे ट्रैक पर मिली। उम्मीद जताई जा रही है कि युवक बीते मंगलवार रात को खालिसपुर गांव स्थित किराए के मकान में अपनी प्रेमिका निवासी सजनपुर थाना अखंडनगर की हत्या किया और जब मुकदमा दर्ज कर पुलिस गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू किया तो वह गुरुवार की सुबह ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दिया। सीओ देवेन्द्र कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए है। पुलिस के अनुसार महिला और पुरुष के बीच अवैध सम्बन्ध थे। महिला के चार बच्चे व प्रेमी के तीन बच्चे हैं। जांच पडताल के बाद मामला का खुलासा हो पायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments