Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादेश भर से नगर निगम के प्रतिभागी शुक्रवार को आएंगे अयोध्या 

देश भर से नगर निगम के प्रतिभागी शुक्रवार को आएंगे अयोध्या 

अयोध्या।  अयोध्या एक बार फिर देशभर के लिए विकास का मॉडल बनने जा रही है। नगर निगम अयोध्या में संचालित अमृत 2.0 पेयजल परियोजना की प्रगति को देखने और समझने के लिए देशभर के नगर निगमों से प्रतिनिधि शुक्रवार को अयोध्या पहुंचेंगे। यहां वे सेमिनार और स्थलीय निरीक्षण के माध्यम से इस परियोजना की कार्यप्रणाली और उपलब्धियों से रूबरू होंगे। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडे ने बताया कि यह विशेष आयोजन पंचशील होटल में सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसकी अध्यक्षता नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार करेंगे। सेमिनार में 24×7 जलापूर्ति परियोजना के तहत अब तक हुए कार्यों और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

प्रतिभागियों को बताया जाएगा कि कैसे अयोध्या नगर निगम ने पेयजल आपूर्ति के क्षेत्र में नई तकनीकों और सुनियोजित प्रबंधन के माध्यम से शहरवासियों को लगातार जलापूर्ति की सुविधा दी है। इसके बाद सभी प्रतिभागियों को जलकल कार्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष का दौरा कराया जाएगा, जहां वे वास्तविक समय में जलापूर्ति की निगरानी व्यवस्था को देखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments