Saturday, May 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानगर निगम ने शुरू किया ओआरएस वितरण अभियान

नगर निगम ने शुरू किया ओआरएस वितरण अभियान


◆ श्रद्धालुओं को निर्जलीकरण और डायरिया से बचाव के लिए शिविर लगा कर किया जा रहा है वितरण


अयोध्या । भीषण गर्मी के बीच रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने विशेष पहल शुरू की है। निर्जलीकरण और डायरिया जैसी समस्याओं से बचाव के लिए शहर में ओआरएस घोल वितरण अभियान चलाया जा रहा है। लता चौक पर आयोजित शिविर में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को ओआरएस पैकेट वितरित कर अभियान का शुभारंभ किया।

नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने शिविर में सैकड़ों श्रद्धालुओं को ओआरएस घोल पिलाया और उन्हें इसके उपयोग व फायदों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पार्षद अनुज दास, रीशू पांडेय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एम. शुक्ल, मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश झा, भाजपा नेता आलोक द्विवेदी और संत राकेशजी राजा महाराज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

महापौर ने कहा कि नगर निगम का दायित्व केवल सफाई और पेयजल तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे माह संचालित किया जाएगा।


सफाई कर्मियों की सुरक्षा पर ध्यान, 50 कर्मियों को मिले सुरक्षा किट



नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को सुरक्षित और सुदृढ़ बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कौशलपुरी कॉलोनी में आयोजित शिविर में नाला गैंग से जुड़े 50 सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट वितरित किए। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने किट वितरण करते हुए कर्मियों को सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश दिए।

शिविर में अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एम. शुक्ल भी उपस्थित रहे। किट में हेलमेट, जूते, एप्रन, ग्लव्स और मास्क शामिल हैं, जो सफाई कार्य के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

महापौर ने स्पष्ट किया कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं। साथ ही शिविर में सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच भी कराई गई, जिसमें 200 से अधिक कर्मियों ने परीक्षण कराकर दवाएं प्राप्त कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments