Saturday, May 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी

संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी


जलालपुर अंबेडकर नगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मछली गांव निवासी 25 वर्षीय सूरज पुत्र दिलीप शुक्रवार शाम को अपने घर से बाइक लेकर निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। शनिवार सुबह उनका शव सम्मनपुर गांव के पास एक बाग के निकट खेत की मेड़ पर पाया गया।

मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। वहीं, शिवम की बाइक घटनास्थल से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर खड़ी मिली। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शिवम दो भाइयों में सबसे छोटा था।

थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments