◆ श्रद्धालुओं को निर्जलीकरण और डायरिया से बचाव के लिए शिविर लगा कर किया जा रहा है वितरण
अयोध्या । भीषण गर्मी के बीच रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने विशेष पहल शुरू की है। निर्जलीकरण और डायरिया जैसी समस्याओं से बचाव के लिए शहर में ओआरएस घोल वितरण अभियान चलाया जा रहा है। लता चौक पर आयोजित शिविर में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को ओआरएस पैकेट वितरित कर अभियान का शुभारंभ किया।
नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने शिविर में सैकड़ों श्रद्धालुओं को ओआरएस घोल पिलाया और उन्हें इसके उपयोग व फायदों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पार्षद अनुज दास, रीशू पांडेय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एम. शुक्ल, मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश झा, भाजपा नेता आलोक द्विवेदी और संत राकेशजी राजा महाराज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
महापौर ने कहा कि नगर निगम का दायित्व केवल सफाई और पेयजल तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे माह संचालित किया जाएगा।
सफाई कर्मियों की सुरक्षा पर ध्यान, 50 कर्मियों को मिले सुरक्षा किट
