Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहोली पर निर्बाध जलापूर्ति का नगर आयुक्त ने दिया निर्देश

होली पर निर्बाध जलापूर्ति का नगर आयुक्त ने दिया निर्देश


अयोध्या। होली की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने निगम के अधिकारियों संग बैठक की। बैठक में आगामी होली पर की जाने वाली परम्परागत तैयारियों के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। नगर आयुक्त ने दृष्टिगत निर्बाध जलापूर्ति किये जाने के निर्देश दिये गये। समस्त होलिका दहन स्थलों के आस पास समुचित पथ प्रकाश व्यवस्था कराये जाने व उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके साथ साथ निर्माण सम्बन्धी कार्यों के पर्यवेक्षण के निर्देश दिये गये।

 नगर आयुक्त ने बताया कि होली को लेकर नगर निगम द्वारा प्रदत्त सुविधाओं को परम्परागत रूप से उपलब्ध कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारीगण को निर्देशित किया गया है। निर्बाध जलापूर्ति की सेवाएं, पथ प्रकाश की व्यवस्था एवं सफाई व्यवस्था करायी जायेगी। सभी होलिका दहन स्थलों के आस-पास समुचित प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण कर ठीक कराये जाने के निर्देश दिये गये है।

बैठक के दौरान अपर नगर आयुक्तगण शशि भूषण राय, वागीश कुमार शुक्ला, अनिल कुमार सिंह, सुमित कुमार, जोनल अधिकारी गुरू प्रसाद पाण्डेय, अशोक कुमार गुप्ता, सौरभ नाथ, अधिशाषी अभियन्ता राजपति यादव, सहायक अभियन्ता जय कुमार, सहायक अभियन्ता भरत राज वर्मा, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राजेश कुमार झा, अवर अभियन्ता जाह्नवी सिंह, कमल कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक देवी प्रसाद शुक्ला, राकेश कुमार वर्मा, विजयेन्द्र वर्मा आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments