Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर दो बच्चों की मां लाखों के जेवर व नकदी लेकर युवक के...

दो बच्चों की मां लाखों के जेवर व नकदी लेकर युवक के साथ फुर्र, मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो बच्चों की मां के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला अपने साथ नकदी और लाखों रुपये के जेवर भी लेकर चली गई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला के ससुर ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि बीते 15 मार्च को परिवार के सदस्य खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान करीब दोपहर 3 बजे उनकी बहू घर से अचानक गायब हो गई। आरोप है कि वह घर से लगभग ₹5 लाख  के  सोने-चांदी के कीमती आभूषण भी ले गई।

गायब हुए आभूषणों में कान की बाली, झुमका, सोने की अंगूठी, कमर करधनी, शादी का हार तथा अन्य जेवरात शामिल हैं। परिजनों के अनुसार, इनकी कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि महिला  रवीश उर्फ लल्लू (निवासी एकडल्ला थाना हंसवर जनपद अंबेडकरनगर) के साथ गई है।

बताया जा रहा है कि महिला के साथ उसका 10 वर्षीय बेटा और एक बेटी भी हैं, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। महिला और बच्चों की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version