Home Uncategorized मां और वृक्ष जीवन के मूल आधार, मां के नाम एक वृक्ष...

मां और वृक्ष जीवन के मूल आधार, मां के नाम एक वृक्ष जरुर लगाये-ओमकार गुप्ता

0

बसखारी अंबेडकर नगर। पेड़ पौधे हमें न केवल फल और औषधी देते हैं, बल्कि प्राणवायु भी प्रदान करते हैं। ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से निजात पाने एवं धरा के भविष्य को सुरक्षित एवं  पर्यावरण को संरक्षित करने की दिशा में प्रत्येक नागरिक का कार्य करना अति आवश्यक है। देश के प्रत्येक नागरिक को देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान में अपनी सहभागिता निभाते हुए एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। पर्यावरण के साथ  जीवन संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। उक्त बातें नगर पंचायत अध्यक्ष अशरफपुर किछौछा ओमकार गुप्ता ने अपने कैंप कार्यालय पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करते हुए कही। उन्होंने आगे कहा कि मां और वृक्ष जीवन के मूल आधार है। मां की अविस्मरणीय छवि के लिए एक पेड़ हम सभी को लगाना चाहिए। जो मां की याद के साथ-साथ प्रकृति को भी संरक्षित करता रहे। चेयरमैन ने किछौछा स्थित कैंप कार्यालय पर वृक्षारोपण करते हुए प्रकृति और पेड़ के प्रति श्रद्धा और संरक्षण का संकल्प भी लिया।इस दौरान उनके साथ सभासद प्रदीप कुमार, मोनू निषाद, सुभाष निषाद, हरिओम गुप्ता, विनोद कुमार,प्रतीक उपाध्याय, एडवोकेट मलिक अख्तर खान, रंजय, अजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version