Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर समस्या अधिक, समाधान कम, संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़े फरियादी, मात्र 10...

समस्या अधिक, समाधान कम, संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़े फरियादी, मात्र 10 शिकायतों का हुआ निस्तारण

0

जलालपुर अम्बेडकर नगर। तहसील के सभा कक्ष में तहसीलदार श्रीमती गरिमा भार्गव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिनमें अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित रहीं। कुल 142 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, लेकिन केवल 10 मामलों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका।

चुरैला अरई गांव निवासी राजमन ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि ग्राम सभा की भूमि, जिसमें खाद, गड्ढा और खलिहान शामिल हैं, पर विपक्षी पक्ष द्वारा जबरन करकट रखकर कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा कब्जा हटाने का आदेश भी दिया गया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं कन्नूपुर निवासी जगन्नाथ ने बताया कि उनकी खतौनी वाली भूमि पर विपक्षी का अवैध कब्जा है, जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में दो बार की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

नगपुर गांव निवासी रमजान ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, लेकिन गांव का एक व्यक्ति जो जलालपुर विद्युत वितरण खंड में बिचौलिए का कार्य करता है, उन्हें परेशान कर रहा है और कनेक्शन नहीं लेने दे रहा। रमजान ने आरोप लगाया कि वह व्यक्ति 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की अवैध वसूली भी कर चुका है। रमजान ने दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी भियांव अनूप कुमार सिंह, विकासखंड अधिकारी अंजली भारती, कटका थानाध्यक्ष प्रेमचंद, जैतपुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि, मालीपुर थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य, जलालपुर एसआई प्रफुल्ल कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार, सीडीपीओ शेषनाथ वर्मा सहित कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। फरियादियों को उम्मीद है कि उनके मामलों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version