Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली, बच्चों ने लगाए प्रेरणादायक...

स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली, बच्चों ने लगाए प्रेरणादायक नारे

0

जलालपुर अम्बेडकर नगर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद जैसे ही परिषदीय विद्यालयों का संचालन पुनः प्रारंभ हुआ, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय जगतपुर बिल्टई में स्कूल चलो अभियान के तहत एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उर्मिला वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। बच्चों ने हाथों में स्लोगन वाली तख्तियां लेकर पूरे गांव में रैली निकाली और “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे”, हम सब पढ़ने जाएंगे जैसे प्रेरणादायक नारे लगाते हुए ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

रैली जगतपुर बिल्टई के विभिन्न मार्गों से होकर गुज़री। इस दौरान बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी अभिभावकों से संपर्क कर 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को विद्यालय में नियमित रूप से भेजने की अपील की। प्रधानाध्यापिका उर्मिला वर्मा ने बताया कि सरकार सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को निशुल्क शिक्षा, ड्रेस, पुस्तकें व अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इस अवसर पर सहायक अध्यापक संगीता देवी, अरुण कुमार यादव, आलोक कुमार, सुरेंद्र कुमार, किरण यादव, समता सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version