Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम, छात्रों...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम, छात्रों ने पेश की पौधों की बारात

0

आलापुर, अम्बेडकर नगर। विकास खंड जहांगीरगंज स्थित जीजीआईसी में वन विभाग बसखारी रेंज द्वारा एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत 35 करोड़ वृक्षारोपण जन आंदोलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या विद्यावती ने की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, पौधों की बारात एवं पौध भंडारा जैसे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने रैली निकालते हुए वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ जैसे नारों से जनमानस को जागरूक किया। रैली के माध्यम से सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी शैलेश कुमार यादव, वन दरोगा दुर्गेश श्रीवास्तव, सुनील सिंह, शीतांशु स्वरूप श्रीवास्तव तथा वन माली नन्दलाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिक्षिका विभा राय, सोनी सिंह, अनुष्का राय, रेखा देवी, अंजली मौर्य, ऋतुजा वर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तारकेश्वर तिवारी, आनंद कुमार, राजकरण वर्मा व विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण की चेतना को समाज में व्यापक रूप से फैलाना था, जिसमें विद्यार्थियों की भागीदारी ने नई ऊर्जा का संचार किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version