Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअविवि द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस पर चलाया गया जागरूकता अभियान

अविवि द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस पर चलाया गया जागरूकता अभियान


अयोध्या। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर अवध विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गांव माधोपुर मसौधा के प्राथमिक विद्यालय में महिला अध्ययन केंद्र एवं महिला शिकायत व कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का शुभारम्भ अध्यक्षता कर रही प्रकोष्ठ की समन्वयक प्रो० तुहीना वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि समाज रूपी फसल के निर्माण में बालिकाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यही नन्हीं बालिकाएं भविष्य में विकसित होकर चिकित्सक, शिक्षिका, सैनिक वैज्ञानिक और कुशल गृहणी बनकर परिवार एवं समाज के दायित्वों का निर्वहन करती है।

कार्यक्रम में प्रो तुहिना ने बताया कि बालिकाओं को समग्र रूप से स्वस्थ व विकसित बनाने में प्रत्येक व्यक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है। हम सभी को बालिकाओं के उत्थान के साथ उनके भविष्य का निर्माण करना है।

       कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता डाइट केयर क्लिनिक, अयोध्या की डाइटीशियन अंजली सिंह ने बालिकाओं को आहार एवं स्वास्थ्य से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की। बाजार के चाट, चिप्स, नमकीन, बिस्कुट, चॉकलेट्स, मैगी व अन्य बंद कृत्रिम खाद्य पदार्थों का सेवन कम करना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रकृति प्रदत्त अनाजों, सब्जियों व फलों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर गायत्री वर्मा, वल्लभी तिवारी, खुशबू शर्मा, प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में बालिकाएं मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments