Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनिकल गया रूपया, नहीं हुई तालाब की खुदाई, शिकायत जिला विकास अधिकारी...

निकल गया रूपया, नहीं हुई तालाब की खुदाई, शिकायत जिला विकास अधिकारी से

कटेहरी अंबेडकर नगर। तालाब खुदाई के नाम पर लाखों रुपए  डकारने का आरोप लगाते हुए ग्राम पंचायत के लोगों ने संपूर्ण समाधान दिवस पर जिला विकास अधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर जांच एवं कार्यवाही की मांग किया है। शिकायत को संज्ञान में लेते  जिला विकास अधिकारी ने जांच करवाने को लेकर निर्देशित किया।

मामला विकासखंड कटेहरी के ग्राम पंचायत यरकी का है । ग्राम पंचायत निवासी अशोक शुक्ला, संतराम, परशुराम वैद्य, शिवप्रसाद, हनुमान दत्त तिवारी ने शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिला विकास अधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर तालाब खुदाई, सुंदरीकरण वा अन्य के नाम पर बिना कार्य कराए कार्य 13 लाख 65 हजार रुपए डकारने का आरोप लगाया गया है। उक्त लोगों ने बताया कि ग्राम प्रधान आरती राजभर ने सरकहिया तालाब गाटा संख्या 550 द्वारा कागजों में खुदाई कराई गई है जो वर्ष 2022-2023 का है।

खुदाई के नाम पर केवल बंधा तालाब में कहीं -कहीं  ऊंचा नीचा के साथ घास फूस उगी है, देखने पर जंगल जैसा लगता है। तालाब से कहीं भी मिट्टी नहीं निकाली गई है। लोगों ने बताया प्रधान ब्लॉक अधिकारियों की मिलीभगत से तेरह लाख रुपए निकाल लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments