Home Uncategorized बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक, बांटी राहत राहत सामग्री

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक, बांटी राहत राहत सामग्री

0

अयोध्या। बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए गुरुवार को पूरा बाजार क्षेत्र स्थित दशरथ समाधि स्थल पर राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की और उनकी समस्याएं सुनीं। पिपरी, सलेमपुर सहित अन्य ग्राम सभाओं के करीब 550 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की जाएगी। राहत किट में खाद्य सामग्री के साथ बाढ़ प्रभावित परिवारों की जरूरत को देखते हुए तिरपाल और बाल्टी भी शामिल की गई है। इससे प्रभावित परिवारों को भोजन के साथ रहने और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की तत्काल जरूरत पूरी करने में मदद मिलेगी।

दशरथ समाधि स्थल पर राहत सामग्री लेने पहुंचे ग्रामीणों ने विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में सरकार और जनप्रतिनिधि उनके साथ खड़े हैं।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा, “बाढ़ से प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सरकार की प्राथमिकता है कि आपदा की इस घड़ी में प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक समय से राहत पहुंचे। पिपरी, सलेमपुर सहित जिन ग्राम सभाओं में बाढ़ का प्रभाव पड़ा है, वहां प्रभावित परिवारों को चिन्हित कर राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। जरूरत के अनुसार राहत कार्य को और विस्तार दिया जाएगा।कहा कि प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पिपरी, सलेमपुर सहित अन्य ग्राम सभाओं के 550 परिवारों तक राहत पहुंचाने का अभियान जारी रहेगा। जरूरत के अनुसार राहत सामग्री और स्वास्थ्य सेवाओं को और विस्तार दिया जाएगा।

राहत सामग्री मिलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मौके पर उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर, गन्ना समिति के चेयर मैन दीपेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version