Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने हनुमानगढ़ी से निकली शोभा यात्रा का किया...

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने हनुमानगढ़ी से निकली शोभा यात्रा का किया भव्य स्वागत


अयोध्या। हनुमानगढ़ी से निकली भव्य शोभा यात्रा का नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया। गद्दीनशीन महंत प्रेमदास की अगुवाई में निकली इस ऐतिहासिक शोभा यात्रा में सैकड़ों नागा साधु, ऊंट, घोड़े, रथ और शंखध्वनि के साथ धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा। विधायक के नेतत्व में  गद्दीनशीन महंत प्रेमदास को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने इस अवसर को गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि “हनुमानगढ़ी की यह शोभायात्रा न केवल धार्मिक परंपरा का प्रतीक है, बल्कि यह अयोध्या की आस्था, संस्कृति और श्रद्धा की शक्ति का सार्वजनिक प्रदर्शन भी है।” उन्होंने कहा कि महंत प्रेमदास द्वारा सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए रामलला के दरबार में जाना एक ऐतिहासिक क्षण है, जो आने वाले समय में श्रद्धालुओं को एक नई दिशा देगा।

विधायक ने शाही जुलूस में नागा साधुओं के उत्साह, शौर्य प्रदर्शन और जनता की श्रद्धा को अद्वितीय बताया। उन्होंने जिला प्रशासन के सहयोग की भी सराहना की और कहा कि “इस आयोजन से अयोध्या की धार्मिक गरिमा को वैश्विक पहचान मिली है। स्वागत करने वालों में संजय शुक्ला, पंकज गुप्ता, अचल गुप्ता, नंद लाल गुप्ता, अमल गुप्ता, लाल जी मिश्र, राधेश्याम त्यागी, अनूप गुप्ता, कमल उपाध्याय, बाल कष्ण वैश्य, अश्वनी गुप्ता, रिशू दुबे, सहित बनी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments