Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविधायक त्रिभुवन दत्त ने मां कबूतरा देवी सत्यभामा महिला महाविद्यालय में किया...

विधायक त्रिभुवन दत्त ने मां कबूतरा देवी सत्यभामा महिला महाविद्यालय में किया स्मार्टफोन का वितरण


अंबेडकर नगर। जिले के विधानसभा क्षेत्र आलापुर के विकासखंड जहांगीरगंज के ग्राम सभा मुबारकपुर पिकार में स्थित मां कबूतरा देवी सत्यभामा महिला महाविद्यालय के प्रांगण में स्मार्टफोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। स्मार्टफोन वितरण समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व सांसद एवं आलापुर के विधायक त्रिभुवन दत्त रहे।विधायक त्रिभुवन दत्त ने मां सरस्वती एवं महाविद्यालय के संस्थापक स्व चक्रधर त्रिपाठी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।अध्यक्षता राजेश मणि त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ०सत्यवान प्रजापति ने किया ।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ चन्द्रकुमार चतुर्वेदी,रत्नेश त्रिपाठी,जीतबहादुर सिंह,भूपेश मणि त्रिपाठी,योगेश मणि त्रिपाठी,सपा नेता सुरेंद्र वर्मा,जिला पंचायत सदस्य अवधेश गौतम,पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र निषाद,प्रधान उमापति यादव,अजय गौतम एडवोकेट,कृष्णकुमार पाण्डेय, बांकेलाल गौतम राजेन्द्र प्रसाद दाढ़ी,नायबे आलम,शशिकांत तिवारी,सतिराम यादव,नाटे यादव,अनिल कुमार,रिंकू पांडेय,रोशनलाल गौतम,श्यामसुंदर गौतम,नकछेद गौतम,अन्नू कन्नौजिया,आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments