Tuesday, July 28, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामित्रमंच राष्ट्रीय प्रमुख ने किया महापौर व पार्षद प्रत्याशी के संयुक्त चुनाव...

मित्रमंच राष्ट्रीय प्रमुख ने किया महापौर व पार्षद प्रत्याशी के संयुक्त चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

अयोध्या। निर्दलीय प्रत्याशी अनीता शरद बाबा पाठक व स्वामी विवेकानंद वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश गुप्ता के संयुक्त चुनाव कार्यालय का उद्घाटन मित्रमंच के राष्ट्रीय प्रमुख शरद बाबा पाठक ने किया। इस दौरान दोनो प्रत्याशियों ने संयुक्त रुप से जनसम्पर्क भी किया। शरद बाबा पाठक ने कहा कि हमारे महापौर प्रत्याशी को शंख चुनाव चिन्ह मिला है। इस बार अयोध्यावासी ईवीएम पर शंख का बटन दबाकर शंखनाद अवश्य करेंगे।
उन्होने कहा कि यह विचारधारा की जीत का चुनाव है। इसलिए प्रत्याशियों की विचारधारा को पहचाना होगा। अयोध्या का भविष्य यहां की जनता के हाथों में है। मतदाता जागरुक है। वह इस चुनाव में जरुर जवाब देंगे। चुनाव प्रचार के दौरान मिल रहा अपार जनसमर्थन इसका परिचायक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments