Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रभारी मंत्री ने विकास कार्यो एवम कानून व्यवस्था की,की समीक्षा बैठक

प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यो एवम कानून व्यवस्था की,की समीक्षा बैठक


अंबेडकरनगर। जनपद के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद यादव की अध्यक्षता में एम एल सी डॉ हरिओम पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष,जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी,अपर पुलिस अधीक्षक, भाजपा जिला अध्यक्ष, की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, निराश्रित गोवंश को संरक्षित करना, टीकाकरण कार्यक्रम, मुख्यमंत्री निराश्रित/ बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना, गोवंशिय एवं महिष बंसीय पशुओं की  ईयर टैगिंग,चिकित्सकों की उपलब्धता, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना,परिवार नियोजन, दवाओं की उपलब्धता, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश, सामुदायिक शौचालय निर्माण की स्थिति, ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण की स्थिति, अमृत योजना- जलापूर्ति, स्वच्छ भारत मिशन (नगरी) खुले में शौच से मुक्त, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, रिक्त दुकानों का व्यवस्थापन, मत्स्य पालन हेतु तालाबों का आवंटन, पेंशन योजनाएं, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, शादी अनुदान योजना, माननीय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राज्य पोषित छात्रवृत्ति योजना, कन्या सुमंगला योजना, सामाजिक वनीकरण, दुग्ध समितियों का गठन एवं पुनर्गठन, गन्ना मूल्य भुगतान, ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत अवस्थापना सुविधाओं का संतृप्ति करण, कौशल विकास मिशन, ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से सेवाओं की स्थिति, स्वरोजगार योजनाएं, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार सृजन योजना, सहकारी देयो एवं एनपीए से वसूली, आइजीआरएस आदि की समीक्षा बिंदुवार की गई। साथ ही साथ कर करेतर एवं कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया कि उपभोगताओं की सुबिधाओ का ध्यान रखा जाए तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेकर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करे। परियोजना निदेशक को निर्देश दिए गए कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को अधिक से अधिक आवास दिलाया जाए। जिनका आवास बन गया उन आवासों का नामकरण अवश्य कराया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाया जाए। माननीय प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए।जिलाधिकारी महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया कि दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने समस्त विभाग के अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि आईजीआरएस से संबंधित लंबित प्रकरणों को ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए। माननीय मंत्री जी द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आम जनमानस की शिकायतों को प्राथमिकता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें।बैठक के दौरान डी एफ ओ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments