Tuesday, August 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरखेत में चारा काटने गए अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खेत में चारा काटने गए अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


जलालपुर, अंबेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में जानवरों के लिए चारा काटने गए अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव घर से करीब 700 मीटर दूर स्थित उसके खेत में पड़ा देखा। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बीबीपुर निवासी रणविजय (लगभग 50 वर्ष) पुत्र बगेदू सोमवार शाम करीब पांच बजे जानवरों के लिए चरी काटने खेत गए थे। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर वापस घर लौट आए।

मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने रणविजय का शव उनके खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और डायल 112 को जानकारी दी। डायल 112 की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रणविजय के दो पुत्र राहुल (25) और विवेक (21) हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार जावरा घाट पर किया गया। कटका थाना प्रभारी अक्षय पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रणविजय की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments