Tuesday, August 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघर सूना देख चोरों ने बोला धावा, ताला तोड़कर 10 लाख के...

घर सूना देख चोरों ने बोला धावा, ताला तोड़कर 10 लाख के जेवरात व सामान किया पार


अम्बेडकर नगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सीहमई कारीरात गांव में घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। मुख्य द्वार पर लगे चैनल का ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने अलमारियों, बक्सों और बेड के लॉकर को खंगाल डाला। पीड़ित परिवार ने चोरी गए सामान की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई है। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

गांव निवासी भरतमणि तिवारी पुत्र राम प्रसाद तिवारी के घर में चोरी की वारदात हुई। बताया गया कि उनकी पत्नी गीता तिवारी दो दिन पूर्व मायके चली गई थीं। उनके जाने के बाद घर पर कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाकर चोर सोमवार की रात घर का ताला तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए।

चोरों ने घर में रखी दो अलमारियों, तीन बक्सों और बेड के लॉकर का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान निकाल लिया। पीड़ित के अनुसार चोर कान का झुमका, कान का झाला,  मंगलसूत्र, दो अंगूठियां, नाक की कील, सात जोड़ी पायल और एक छागल समेत अन्य कीमती सामान ले गए।

परिवार के मुताबिक चोरी गए जेवरात व सामान की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये है। घटना के समय घर पूरी तरह खाली था। भरतमणि तिवारी उत्तराखंड के पिथौड़ागढ़ में परिवहन विभाग में यातायात निरीक्षक के पद पर तैनात हैं।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही पुलिस चोरों का सुराग तलाश रही है। अकबरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अतिशीघ्र चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments