Friday, July 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमुर्गी फार्म में करंट लगने से अधेड़ की मौत

मुर्गी फार्म में करंट लगने से अधेड़ की मौत


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जीवत ग्राम सभा में मुर्गी फार्म पर खराब बिजली की लाइट ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया है।  जीवत ग्राम सभा निवासी प्रभु नाथ सिंह (55) पुत्र अभयराज सिंह बंद पड़े मुर्गी फार्म पर पहुंचे थे। फार्म की बिजली की लाइट खराब होने पर वह उसे ठीक करने लगे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें बसखारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्राम प्रधान अप्रीतम नारायण ने बताया कि करंट लगने के बाद तत्काल प्रभु नाथ सिंह को उपचार के लिए सीएचसी बसखारी ले जाया गया था, लेकिन चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके।

जलालपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments