जलालपुर, अम्बेडकर नगर। पेंटिंग का काम कर रहे मजदूर की ऊंचाई से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। चोटिल मजदूर को मकान मालिक ने अपने साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के उस्मापुर का है। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के पट्टी चौराहे के पास स्थित कादीपुर गांव निवासी संदीप कुमार उम्र 32 वर्ष छाछू मोहल्ला निवासी गोलू सोनी के उस्मापुर स्थित मकान में पेंटिंग का काम कर रहा था इसी दौरान छत की पेंटिंग करने के लिए बांधी गई पाइट पर चढ़ रहा था तभी अनियंत्रित होकर पाइट से नीचे गिर गया जिससे उसके सर में गंभीर चोट लग गई मौके पर मौजूद मकान मालिक गोलू सोनी निवासी ने चोटिल मजदूर संदीप को अपने साधन से आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था जिसकी शादी 2017 में हुई थी और उसके एक तीन साल का बच्चा है।