Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

जलालपुर अंबेडकर नगर। रिश्तेदारी में जा रहे अधेड़ की अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया लोगों द्वारा घायल को इलाज हेतु नगपुर अस्पताल ले आया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के संतराम चौहान निवासी मंगुराडिला आजमगढ़ जनपद के सरायमीर में रिश्तेदारी के लिए अपनी बाइक से भोर मे निकले थे । जाते समय रास्ते में फूलपुर बाजार में अज्ञात तेज वाहन ने टक्कर मार दिया । जिससे गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों द्वारा घायल को एंबुलेंस से नगपुर अस्पताल ले आया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments