Saturday, June 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ गंभीर घायल, जिला...

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर


जलालपुर, अंबेडकर नगर। देर रात जलालपुर बाजार से साइकिल से घर लौट रहे एक अधेड़ को तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस और परिजन मौके पर पहुंचे तथा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के सुरूरपुर रोड स्थित मिश्रा पेट्रोल पंप के पास की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शेखपुरा राजकुमारी निवासी छांगुर (पुत्र खेलई) रविवार रात लगभग 8 बजे जलालपुर बाजार से साइकिल द्वारा अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मिश्रा पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि छांगुर साइकिल समेत सड़क पर गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल की पहचान कर उनके परिजनों और एंबुलेंस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर परिजन और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे तथा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजनों के अनुसार सिर में गंभीर चोट लगने के कारण घायल अधेड़ कोमा में है और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जिला अस्पताल में उसका उपचार जारी है।

इस संबंध में जलालपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप यादव ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments