Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहिंद एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा मेधावियों को किया गया सम्मानित

हिंद एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा मेधावियों को किया गया सम्मानित

जलालपुर, अंबेडकर नगर। नगर की प्रतिष्ठित सामाजिक एवं शैक्षिक संस्था हिंद एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में टॉप टेन मेधावियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा अफज़ा शरीफ मौलाना आज़ाद गर्ल्स इण्टर कॉलेज  को दस हजार रुपया इनाम दिया गया। वही द्वतीय स्थान पाने वाले मसूद अख्तर इण्टर कॉलेज के छात्र महबूब आलम को पांच दिया गया। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले श्याम किशोर महाविद्यालय के छात्र विपिन यादव को तीन हज़ार का इनाम दिया गया। बाकी के टॉप छात्रों में मोहम्मद अज़ीम अलफलाह पब्लिक स्कूल, अलका और सौम्या मसूद अख्तर इण्टर कॉलेज, भूमिका जायसवाल मिर्ज़ा ग़ालिब इण्टर कॉलेज, जानसीन ज़हरा ज़ैनबिया इण्टर कॉलेज, निशात नूरी मौलाना आज़ाद गर्ल इण्टर कॉलेज, आयेशा महमूद कन्या सीनियर बेसिक विद्यालय जलालपुर के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी कमर हयात साहब पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जलालपुर द्वारा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर मोहम्मद असद, मौलाना मोहम्मद खालिद क़ासमी,डॉक्टर कमर जावेद, मोहम्मद सद्दाम, ज़ीशान हैदर, प्रीति उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालनअहमद अयाज़ जलालपुरी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments