Saturday, May 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकिछौछा में होटल-गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक, मानक पूरे होने पर मिलेगा...

किछौछा में होटल-गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक, मानक पूरे होने पर मिलेगा पंजीकरण प्रमाणपत्र


बसखारी अम्बेडकर नगर। शनिवार को नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के मीटिंग हॉल में खानकाह, गेस्ट हाउस व होटल के पंजीकरण एवं रुकने वाले लोगों की सही पहचान को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्त की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों ने इनके संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने संचालकों से संचालित खानकाहो के पंजीकरण कराने के लिए निर्देश दिया। बैठक में एडीएम एफ आर ज्योत्सना बंधु, एसडीएम टांडा डॉक्टर शशिशेखर, ईओ संजय जैसवार व थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने खनकाह के संचालकों से पंजीकरण के बारे में आवश्यक जानकारी हासिल की। बातचीत के दौरान पता चला कि लगभग 450 खानकाह, गेस्ट हाउस बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे थे।  तथा संचालकों के पास कोई भी पंजीकरण प्रमाण पत्र नहीं पाया गया। इस दौरान एडीएम ने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय में पंजीकरण कराने के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा। संचालन करने वाले संचालकों को पंजीकरण से संबंधित पत्रावली नगर पंचायत को उपलब्ध करवावाने के लिए निर्देशित किया। एसडीएम टांडा डॉक्टर शशिशेखर ने बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया आवेदन करने के बाद शुरू कर दी जाएगी। मानकों को पूरा करने के बाद पंजीकृत प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस दौरान खलीक अशरफ, दस्तगीर अहमद, फैजान अशरफ, फैजान सहित काफी संख्या में होटल, गेस्ट हाउस व खानकाह के संचालक मौजूद रहे।

दरगाह में मौजूदा समय में लगभग साढे चार सौ से अधिक खानकाह व गेस्ट हाउस, होटल संचालित हो रहे हैं। खानकाह के पंजीकरण का मामला कुछ दिनों पूर्व लव जेहाद में दो युवतियों के बारामदगी के बाद धर्म परिवर्तन का खुलासा होने के बाद पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए प्रशासन अचानक जागृत हो गया। तो प्रशासनिक व्यवस्था। मौके पर जोर-शोर से चल रहा है। लव जेहाद में शामिल मुख्य आरोपी के गिरफ्तारी के बाद खानकाह संचालक अमीरुद्दीन की शनिवार को बेवाना पुलिस ने गिरफ्तारी कर ली है। अमीरुद्दीन के धर्म परिवर्तन कराने में भी शामिल होने का आरोप लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments