Saturday, May 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर हाईवे पर लगेगी अत्याधुनिक ट्रैफिक मॉनिटरिंग प्रणाली

लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर हाईवे पर लगेगी अत्याधुनिक ट्रैफिक मॉनिटरिंग प्रणाली


अयोध्या । राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के लखनऊ-अयोध्या और अयोध्या-गोरखपुर खंड को अधिक सुरक्षित और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) स्थापित करेगा। इस परियोजना के तहत हाईवे पर निगरानी और यातायात प्रबंधन के लिए कई आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे।

एनएचएआई के अयोध्या परियोजना निदेशक अवनीत सिद्धार्थ ने बताया कि हाईवे पर सीसीटीवी और पीटीजेड कैमरे, वेरिएबल मैसेज साइन (वीएमएस) बोर्ड, व्हीकल एक्ट्यूएटेड स्पीड डिटेक्शन सिस्टम, इमरजेंसी कॉल बॉक्स, मौसम निगरानी प्रणाली, इंसीडेंट डिटेक्शन सिस्टम और एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे।

परियोजना के तहत पूरे कॉरिडोर पर 238 सीसीटीवी और पीटीजेड कैमरे लगाए जाने हैं। ये कैमरे लगभग हर एक किलोमीटर की दूरी पर स्थापित होंगे, जबकि जंक्शन, इंटरचेंज और दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे।

इसके अलावा प्रत्येक 10 किलोमीटर पर वीडियो इंसीडेंट डिटेक्शन सिस्टम (वीड्स) और एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे। इनकी सहायता से ओवरस्पीडिंग, यातायात नियम उल्लंघन और दुर्घटनाओं की पहचान कर तुरंत अलर्ट जारी किया जा सकेगा। यात्रियों को मौसम, सड़क की स्थिति, दुर्घटना और ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी देने के लिए 18 वीएमएस डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए जाएंगे।

वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए 24 व्हीकल एक्ट्यूएटेड स्पीड डिटेक्शन सिस्टम लगाए जाएंगे, जो रडार तकनीक के माध्यम से वाहन चालकों को उनकी गति की जानकारी देंगे। यात्रियों की सहायता के लिए 122 इमरजेंसी कॉल बॉक्स भी स्थापित किए जाएंगे।

पूरे हाईवे की निगरानी और संचालन के लिए दो एटीएमएस कंट्रोल सेंटर तथा एक सब कंट्रोल सेंटर स्थापित किया जाएगा, जहां से 24 घंटे ट्रैफिक की मॉनिटरिंग की जाएगी।

एनएचएआई के अनुसार, अयोध्या-गोरखपुर खंड में डायवर्जन स्थलों पर 52 ट्रैफिक इम्पैक्ट एटेन्यूएटर भी लगाए जाएंगे। इस प्रणाली के लागू होने से दुर्घटनाओं में कमी आने, आपात स्थिति में त्वरित सहायता मिलने और यातायात प्रबंधन बेहतर होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments