Tuesday, July 28, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमौलाना सना अब्बास महान व्यक्तित्व के स्वामी थे– मौलाना ज़फ़र अली

मौलाना सना अब्बास महान व्यक्तित्व के स्वामी थे– मौलाना ज़फ़र अली

अंबेडकरनगर। शिया आलिमेदीन मौलाना सैयद सना अब्बास जैदी की दूसरी बरसी पर शुक्रवार को धर्मगुरुओं  ने शोकसभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

शिया धर्मगुरु मौलाना मोहम्मद अब्बास ने कहा कि मौलाना सना जैसी शख्सियत बड़ी मुश्किल से पैदा हाेती हैं। उन्हें सामाजिक सेवाओं के लिये हमेशा याद किया जाता रहेगा। इसी कड़ी में मौलाना जफर अली रिजवी एवं मौलाना हैदर अब्बास ने मौलाना सना अब्बास जैदी की पुण्यतिथि पर दुःख जताते हुए कहा कि मौलाना का हम सब के बीच से अचानक चला जाना अपूर्णीय छति है।

सामाजिक संस्था अल-इमाम चैरिटेबल फाउंडेशन ताजपुर के चेयरमैन अधिवक्ता ख्वाजा शफाअत हुसैन ने मौलाना सना अब्बास को इल्मी दुनिया के प्रबुद्ध, प्रतिभाशाली तथा महान व्यक्तित्व बताया। वहीं मौलाना शाहिद हुसैन रिजवी ने कहा मौलाना सना अब्बास प्रेम, विनम्रता की प्रतिमूर्ति थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments