Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर हर्षोल्लासपूर्वक के साथ मनाया गया मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती

हर्षोल्लासपूर्वक के साथ मनाया गया मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर। कन्या सीनियर बेसिक विद्यालय जलालपुर में भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध साहित्यकार एवं शायर तौफीक फाखरी रहे। विशिष्ट अतिथि बेचन पांडेय, सभासद नगर पालिका परिषद जलालपुर तथा अति विशिष्ट अतिथि पवन कुमार सोनी, प्रबंधक आर्य समाज इंटर कॉलेज रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शायर मज़हर जलालपूरी और संचालन डा. मोहम्मद असअद ने किया।

समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मौलाना आज़ाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। छात्राओं ने स्वागत गीत, देशभक्ति गीत और मातृभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर किया। निबंध प्रतियोगिता में नमरा, जिकरा और तसमिया फातमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अमिता कक्षा 6 को दौड़ प्रतियोगिता में जीत पर पुरस्कृत किया गया।

वीर गाथा प्रतियोगिता में असरा मरियम, उजमा, सना यासमीन और फातमा ज़हरा को मंत्रालय द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि तौफीक फाखरी ने मौलाना आज़ाद के शिक्षा दर्शन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में डा. मोहम्मद असअद ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं से शिक्षा को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version