Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सीडीओ की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

सीडीओ की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

0

◆ लंबित आवेदनों का त्वरित निस्तारण एवं ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष के अंतर्गत ओ.डी.ओ.पी. मार्जिन मनी योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान  की ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रगति की योजनावार समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों एवं बैंकों को निर्देश दिए कि लंबित आवेदनों का विशेष अभियान चलाकर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि केवल ऋण स्वीकृति ही नहीं, बल्कि ऋण वितरण प्रक्रिया में भी तेजी लाई जाए ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का समय से लाभ मिल सके।

सीडीओ ने यह भी निर्देश दिए कि जिन आवेदनों को अस्वीकृत किया गया है, उनका पुनः परीक्षण कर वास्तविक पात्र आवेदकों के हित में बैंकों को पुनः प्रेषित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं की शत-प्रतिशत लक्ष्यपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, अग्रणी जिला प्रबंधक सहित संबंधित विभागों एवं बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version