Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया जहर देकर...

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया जहर देकर मारने का आरोप 

जलालपुर अंबेडकर नगर। 21 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । सूचना पर पहुंचे विवाहिता के पिता ने जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए ससुराली जनो के विरुद्ध तहरीर दिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। प्रकरण कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित मित्तूपुर मार्ग पर स्टेट बैंक के सामने की है। जानकारी के अनुसार मृतका अंतिका का विवाह फरवरी 2022 में संदीप कुमार अग्रहरी के साथ बड़े धूमधाम से हुआ था। विवाहिता का अचानक दो दिन पूर्व तबीयत खराब हो गई जिसे परिजनों द्वारा एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से हालत बिगड़ता देख मेदांता अस्पताल लखनऊ हेतु रेफर कर दिया गया, वहां पहुंचते पहुंचते अंतिका की मौत हो गई।मृतिका के ससुराल वालों का कहना है कि घर पर कोई नहीं था हम लोग बसखारी निमंत्रण में जा रहे थे तभी फोन गया की तबीयत खराब है हम लोग पहुंचे उसको अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराए और वहां से जवाब होने के बाद लखनऊ ले गए जहां पहुंचते ही अंतिका की मौत हो गई। जबकि लड़की के पिता पंकज अग्रहरि निवासी व थाना महरुआ का कहना है कि मैंने अपनी पुत्री का शादी लाखों रुपए दहेज देकर धूमधाम से किया था लेकिन आए दिन दहेज के लिए मेरी पुत्री का को प्रताड़ित किया जाता था और मारा पीटा जाता था कि और अधिक दहेज लाओ। जिसके चलते इन लोगों द्वारा उसको चाऊमीन ,चाट मे जहर मिलाकर दे दिया गया जिससे खाने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई । लड़की के पिता ने कहा की लड़की ने यह बताया कि मुझे चाट चाउमीन खाने के बाद ही मेरी तबीयत बिगड़ गई ।

कोतवाल दर्शन यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments