Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान


जलालपुर अंबेडकर नगर। 30 वर्षीय महिला ने रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते हुए पोस्ट मार्टम हेतु दिया है। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के लारपुर दक्षिण गांव का है। गांव निवासिनी खुशबू बीते शनिवार को लोगों को खाना खिलाकर घर में सोने चली गई और रविवार सुबह जब काफी देर तक लोगों को दिखाई नहीं पड़ी तो लोगों ने खोजना शुरू कर दिया तो यह घर के जीने के लिए बने कमरे में रस्सी के सहारे लटकती हुई मिली और दरवाजा अंदर से बंद मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतका एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नौकरी करती थी जिसके पास एक 6 वर्षीय पुत्री भी है और शादी 9 वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका का पति राकेश परिवार के भरण पोषण के लिए सूरत में कमाई कर रहा है। मृतका की मौत का रहस्य का पता नहीं चल सका है लेकिन तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उसकी मोबाइल से एक वीडियो मिला है जिसमे अपनी पिता से अपील किया है कि मै अब जीना नही चाहती हूँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments